फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुआ के घर आई किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर आई नाबालिग एससी वर्ग की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर कुछ दिन पूर्व रहने के लिए आई हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार देर रात गांव निवासी एक युवक घर के अंदर सो रही किशोरी के पास पहुंचा और उसको एक कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपनी बुआ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लखावटी पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी नितिन को लखावटी मोड़ से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। सीओ सिटी प्रखर पांडे ने बताया है कि तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें