फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़े वाहन, आधा दर्जन घायल

Wed, 09 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों कोहरे ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



पहला हादसा औद्योगिक क्षेत्र में हुआ दिल्ली निवासी राम प्रसाद भाई बलबीर, भतीजे अजय, बोबी, भाभी श्रीदेवी के साथ कार से अपने गांव निधौली जनपद एटा में वोट डालने जा रहा था।
विज्ञापन




सुबह करीब 6.30 बजे औद्योगिक क्षेत्र में तेल मील के पास घने कोहरे खड़े हुए ट्रक में कार पीछे से घुस गई।  कार सवारों को मामूली चोटें आई। 


दूसरा हादसा बाईपास पर सिरोधन गांव में हुआ। सवेरे 8 बजे दिल्ली निवासी युवक सड़क किनारे अपने गाड़ी का टायर बदल रहे थे।


कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने गाड़ी में टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल हो गए। तीसरा हादसा ग्राम चंदेरू में हुआ।


सुमत गढी जनपद हाथरस जंकशन निवासी सुभाष पुत्र अमरजीत बाइक से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। ग्राम चंदेरू के सामने रोडवेज बस ने सुभाष को टक्कर मार दी।

पालिका ने  जलवाए अलाव
ठंड का कहर बढ़ते ही पालिका ने आम लोगों को राहत देने के लिए अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। शहर में 15 स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे।


बुधवार को ईओ एके सिंह ने अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कुछ स्थानों पर ही अलाव जलवाए जाएंगे। गुरुवार से सभी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें