फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान चुनने को अंतिम चरण में 73.91 फीसदी वोटिंग

Wed, 09 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार को 257 प्रधान और 1071 सदस्य पद के लिए 73.91 फीसदी वोट पड़े। सर्वाधिक मतदान जहांगीराबाद में 75.16 फीसदी हुआ।
विज्ञापन


सबसे कम वोटिंग डिबाई में 72 फीसदी रही। अंतिम चरण में बुधवार को जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई और दानुपर ब्लॉक के 865 बूथों पर मतदान हुआ।

अनूपशहर में 75 फीसदी, जहांगीराबाद में 75.16 फीसदी, डिबाई में 72 फीसदी और दानपुर में 73.5 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि इस चरण में 257 प्रधान पदों पर 1924 दावेदार थे जबकि ग्राम पंचायत सदस्य 1071 पदों पर 3291 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

मतदाता बूथों पर सुबह और शाम के समय वोटरों की कतार लगी रही। जहांगीराबाद और अनूपशहर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा और मारपीट जरूर हुई। डीएम और एसएसपी ने संवेदनशील गांवों में पहुंचकर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन


2220 वार्र्डों में नहीं हुआ पोलिंग
अंतिम चरण में 2220 वार्डों में पोलिंग नहीं हुआ। दरअसल, ग्राम पंचायत के 659 वार्डों में दोवदार नहीं थे। ग्राम पंचायत के 1651 वार्डों में निर्विरोध सदस्य चुने गए थे। मात्र 1071 वार्डों पर सदस्यों का चुनाव वोट की चोट से हुआ।
विज्ञापन


चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करा लिया गया है। अंतिम चरण में 73.91 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदापन जहांगीराबाद औरा कम डिबाई में हुआ। जहां तहां हुए छोटे मोटी शिकायतों को निपटा दिया गया। मतपेटिकाओं को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है।
        -बीं चंद्रकला जिला  निर्वाचन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें