फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मामा-भांजी की मौत पर बवाल

Fri, 04 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस के लाठियां भांजने पर भीड़ ने खेतों में आग लगा दी।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे-91 पर देहात थाने के पास शुक्रवार दोपहर बस से कुचलकर बाइक सवार मामा-भांजी की मौत होने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। हाईवे पर बस और वाहनों में तोड़फोड़ कर पथराव किया। बाद में शव रख कर हाईवे जाम कर दिया। बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे लोग और भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया और आसपास के खेतों पर आग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। बाद में सूचना पर डीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मदद का आश्वासन देकर शांत करने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक हाईवे पर जाम लगा हुआ था।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदौक निवासी हरजीत का 20 वर्षीय पुत्र पुनीत शुक्रवार को बाइक से अपने भांजे लवी (16) पुत्र सोहनलाल और भांजी ज्योति (17) पुत्री सोहनलाल निवासी अच्छेजा खुर्द को लेकर अच्छेजा जा रहा था। हाईवे-91 स्थित देहात थाने के पास खुर्जा की तरफ से आ रही निजी बस ने उन्हें  कुचल दिया। पुनीत और ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लवी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


लवी को नोएडा रेफर किया गया है। हादसे से गुस्साए अच्छेजा और समीपवर्ती गांवों के लोगों ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस पर बस में सवार यात्री जान बचाते हुए खेतों की तरफ भाग निकले। बाद में ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और डीएम को मौके पर बुलाने पर अड़ गए।

बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और हालात बेकाबू देख लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे लोग और भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया।

साथ ही आसपास के खेतों में आग लगा दी। इस पर कई थानों की पुलिस बुलाई गई और किसी तरह हालात पर काबू बाया गया। बवाल की सूचना पर डीएम शाम करीब साढ़ छह बजे मौके पर पहुंचे और मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें