फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रुबेला की संदिग्ध महिला रिपोर्ट आने तक रहेगी होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के हंस विहार निवासी एक महिला में रुबेला के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेजा है। साथ ही महिला को एक सप्ताह या रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। नगर के मोहल्ला हंस विहार निवासी 28 वर्षीय पूनम को नजला-जुकाम एवं आंखें लाल होने की समस्या होने पर परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सक ने जांच कर रूबेला लक्षण होने की बात कही और साथ ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलने पर टीम जांच को पहुंची और विटामिन ए की खुराक पिलाई। इसके बाद होम क्वारंटीन में रहने को कहा। विटामिन ए की दवा पिलाने के 24 घंटे बाद महिला को दूसरी खुराक दी गई। साथ ही ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजा है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि महिला में रुबेला के लक्षण की पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। टीम समय-समय पर इसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें