फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दारोगा से मारपीट करने में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के नयाबास गांव में दारोगा से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



उपनिरीक्षक सोबरन सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 26 जनवरी को उनको एक शिकायत मिली थी। मामले की जांच के लिए वह नयाबास गांव गए थे। जहां वह शिकायत करने वाली महिला से पूछताछ कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने उपनिरीक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उनका गला भी दबाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से वहां से वापस आए। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर भूपेंद्र, अंकित, पंकज, अंजली, जयंती व शिवम और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें