फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाइड्रा मशीन की चेन खुलने से युवक के ऊपर गिरा खंभा, मौत

विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जगराऊ में जाम लगाकर विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। थाना क्षेत्र के गांव जमराऊ में विद्युत विभाग की नई लाइन के लिए हाइड्रा मशीन से खंभा लगाते समय हाइड्रा की चेन खुल गई। चेन से लटका खंभा खेत में काम कर रहे युवक धर्मेंद्र के ऊपर आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौजूद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा किया। साथ ही शव को नवीनगर से जहांगीराबाद मार्ग पर रख जाम लगा दिया। जिसकी सूचना पर एसडीएम अनूपशहर, सीओ और कोतवाली जहांगीराबाद निरीक्षक घटना स्थल पहुंचे। जिनके आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जमराऊ निवासी 25 वर्षीय धर्मेन्द्र जहांगीराबाद बुलंदशहर बस अड्डे के समीप डीके मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का संचालन करते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। जहां विद्युत विभाग का ठेकेदार नई विद्युत लाइन खींचने के लिए हाइड्रा मशीन से खंभे लगवा रहा था। धर्मेन्द्र के खेत में मशीन से खंभा लगाया जा रहा था। उसी दौरान मशीन की चेन खुल गई और खंभा धर्मेंद्र के ऊपर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान ठेकेदार और कर्मचारी मशीन छोडक़र फरार हो गए। वहां, मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना धर्मेन्द्र के परिजनों को दी। मौके पर परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना स्थल पर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। उसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के शव को नवीनगर से जहांगीराबाद मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन

करीब चार घंटे बाद एसडीएम और सीओ अनूपशहर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब छह घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम नवीन कुमार ने परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर मुख्यमंत्री किसान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये और विद्युत विभाग से भी आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए। देर रात करीब 12.30 बजे मार्ग पर रखे शव को हटाया गया।

गर्भवती है पत्नी, 14 माह पूर्व हुई थी शादी
मृतक की शादी 14 माह पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। जिसका पति की मौत के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार दोपहर तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।



मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। हादसा हाइड्रा की चेन खुलने से होना बताया जा रहा है। जांच कराई जा रही है। जो भी इसमें दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रोहित मिश्र, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें