फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कविता हत्याकांड में आरोपी पति गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में बीते दिनों दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी कविता का शव गत 15 मई की देर शाम को उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। परिजनों ने उसको नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकरण में मृतका के पिता प्रेमपाल सिंह निवासी गांव वहलीमपुरा ने तहरीर देकर पति दीपू समेत सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस लगातार आरोपी दीपू की तलाश में दबिश दे रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें