बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में सुनपेड़ा पुल के पास चलती कार में भीषण आग लग गई। इस घटना में कार सवार युवक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
आग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग बुझाने के लिए फायर सर्विस को भी बुलाया गया। पुलिस अब कार सवार युवकों की जानकारी जुटाने में लगी है।