फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शराब पीने के दौरान कहासुनी में मजदूर को मार डाला

विज्ञापन
सिकंदराबाद विलाप करते मृतक बलजीत के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में साथी ने ही सिर पर वारकर मजदूर की हत्या कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

गांव गफूरगढ़ी निवासी फतेह सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि शनिवार को उनका छोटा भाई बलजीत गांव निवासी धमेंद्र के साथ गांव के ही जीतू के खाली पड़े मकान में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। धर्मेंद्र ने अचानक बलजीत के सिर पर वारकर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। शाम करीब पांच बजे गांव निवासी संजीव और नरोत्तम ने धमेंद्र को जीतू के मकान से भागते हुए देखा।
जब उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो बलजीत मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके कान से खून बह रहा था। सूचना पर परिवार के लोगों के साथ वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों ने बताया कि बलजीत की पत्नी पांच साल पहले बलजीत और दोनों बच्चों को छोड़कर चली गई थी। बलजीत सात वर्षीय बेटे रोहन और पांच वर्षीय बेटी देविका के साथ अपने बड़े भाई फतेह सिंह के परिवार के साथ एक ही मकान में रहते थे और मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन


नहीं पसीजा मां का दिल
फतेह सिंह ने बताया कि बलजीत की पत्नी को उनकी हत्या की सूचना दी गई थी लेकिन वह नहीं आई। जहां वह भाई की हत्या किए जाने को लेकर सदमे में हैं। वहीं अब उन्हें बच्चों के पालन पोषण की चिंता भी सता रही है। पिता की हत्या के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलजीत के परिजनों ने दोनों बच्चों के पालन-पोषण के लिए सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी धमेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें