फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाथों में तिरंगा लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

विज्ञापन
बुगरासी में आतंकवाद के खिलाफ रैली निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
बुगरासी। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश है। रविवार को क्षेत्रवासियों ने कस्बे में एकजुट होकर रैली निकाली। इसमें लोग हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

पहलगाम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद हाय-हाय जैसे नारे लगाकर अपना रोष जताया। रैली का नेतृत्व सामाजिक संगठनों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का समय आ गया है और सरकार को इस दिशा में कठोर कदम उठाने चाहिए। रैली चामुंडा मंदिर के शुरू होकर भूड़वाला, तकियावाला, शनि बाजार, मंगल बाजार, व्यापरियान आदि रास्तों से होते हुए बस स्टैंड पर पूर्ण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में आफाकुर्रहीम खान, ओमप्रकाश लोधी, डॉ. इदरीस, रईस कुरैशी, अनिल चौधरी, राशिद खान व डॉ. हरिशंकर शर्मा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें