फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: समझौता कराकर लौट रहे सभासद पर किया जानलेवा हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। मोहल्ला बुद्धे खां निवासी नगर पालिका सभासद गिरीश कुमार प्रजापति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नामजद दो आरोपियों ने सभासद पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सभासद गिरीश कुमार प्रजापति उर्फ गगन प्रजापति ने बताया कि मोहल्ला निवासी वैश्य और प्रजापति समाज के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। जिसके चलते मंगलवार को वह और अन्य कुछ लोग मामले में समझौते कराने गए थे। शाम को समझौता कराने के बाद वह अपने दो अन्य साथियों के साथ घर लौट रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही दो नामजद आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करते हुए हमला कर दिया।
आरोप है कि पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जाने से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने उन पर दो फायर किए। जिसमें वह बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

बाद में आरोपी उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें