फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पापा से मिलने के लिए छत से दौड़ा मौसूम, गिरकर मौत

विज्ञापन
ऊंचागांव से मृतक वरुण का फाइल फोटो।
विज्ञापन
ऊंचागांव। पिता से मिलने के लिए दौड़े मासूम की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसा क्षेत्र के कमालपुर गांव में मंगलवार शाम हुआ। घर की छत और सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं लगी हुई है।
विज्ञापन


नरसेना थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी विपिन कुमार का पांच वर्षीय पुत्र वरुण शाम करीब पांच बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान विपिन बाइक से घर पहुंचे। पिता को देखकर वरुण उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ा। हड़बड़ी में उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया।
हादसे में वरुण को गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें