फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी निवासी महेश (45) की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महेश पेड़ कटाई का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को वह राजू व लक्की निवासी मोहल्ला जसरूपनगर के साथ बाइक से मोदीनगर रोड पर पेड़ देखने जा रहे थे। गांव बदनौली स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर ट्रक की चपेट में आकर वह राजू व लक्की घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रक चालक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें