फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने दंपति को कुचला, हाईवे जाम

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। खुर्जा। एनएच-91 पर महमदपुर गांव के सामने सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चाचा गंभीर घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर ट्रक खड़ा करके जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण डेढ़ घंटे बाद सड़क से हटे।
विज्ञापन

एसओ अरनियां राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि महमदपुर निवासी शिवकुमार धनौरा निवासी भतीजी बीना और उसके पति मनोज को लेने बाइक से हाईवे पर पहुंचा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे के किनारे तांगे से उतरकर बीना पति मनोज के साथ बातचीत कर रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार कार तीनों को टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में दंपति की मौत हो गई और शिवकुमार घायल हो गए। कार चालक भाग निकला। गुस्साए ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे और सड़क पर ट्रक खड़ा करके जाम लगा दिया। ग्रामीण भागे कार चालक की गिरफ्तार और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें