फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर तोड़कर दौड़ी बस, हंगामा

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र चौकी के पास हाइवे पर रोडवेज बस बैरियर तोड़ते हुए निकल गई। पुलिस कर्मियों ने देखा तो रोडवेज बस का पीछा कर पकड़ लिया। चालक से पूछताछ में देरी होने के कारण बस यात्रियों ने हंगामा करना शुरू दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हाथरस डिपो की बस दिल्ली की ओर से आ रही थी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास हाइवे पर पुलिस ने बैरियर लगाया था। तीव्र गति से आ रही बस ने पुलिस बैरियर तोड़ दिया और बिना रुके आगे निकल गई। पुलिस कर्मियों ने देखा तो बस का पीछा कर आगे जाकर चालक को पकड़ लिया। चालक और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस हुई। देरी के चलते बस में बैठे यात्री भड़क उठे और हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब बीस मिनट तक चले हंगामे को देखते हुए पुलिस ने चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें