फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। मेरठ-खुर्जा रेलवे मार्ग पर गुलावठी क्षेत्र के ग्राम छपरावत के निकट शनिवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मेरठ से खुर्जा जा रही टू केएम पैसेंजर ट्रेन जैसे ही छपरावत हाल्ट के पास पहुंची तो एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
गुलावठी के स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार का कहना है कि मेरठ से खुर्जा जा रही टू केएम पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर किसान की मौत
चोला/खुर्जा। भौरा गांव के पास शनिवार सुबह 10 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक किसान शताब्दी एक्सप्रेस से कट गया। भौरा निवासी किसान जगदीश (50) पुत्र कन्ना सिंह सुबह करीब 10 बजे खेत में चारा लेने जा रहा था। जब वह ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह अलीगढ़ की ओर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, खुर्जा में सोमना निवासी जमील शनिवार को दिल्ली से अलीगढ़ जा रहा था। वह ट्रेन से गिरकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर घायल हो गया। जीआरपी ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें