खुर्जा। एसडीएम ने शनिवार को पॉटरी नगरी में पालिका कर्मियों के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सब्जी मंडी में अतिक्रमण देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी वे खुद ही अतिक्रमण हटा ले नहीं तो जल्द अभियान चलाकर सामान जब्त कर लिया जाएगा। एसडीएम ने जेवर अड्डा, कबाड़ी बाजार, सुभाष रोड, ककराला समेत कई स्थानों पर गंदगी हटवाते हुए पालिका कर्मियों को चुस्त रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बच्चों ने झाड़ू लगाकर किया सफाई के प्रति जागरूक
सिकंदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का असर बच्चों में भी दिखाई दे रहा है। नगर के मोहल्ला रिसालदारान में बच्चों ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। दिवाली पर आतिशबाजी के बाद सड़कों पर फैली गंदगी साफ कर मोहल्ला रिसालदारान के बच्चों ने स्वच्छ भारत की अपील लोगों से की। बच्चों ने कहा कि जब तक हर नागरिक साफ-सफाई के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफलता नहीं मिल सकती। बच्चों ने सड़कों और गलियों से कूड़ा कचरा उठाकर दूसरे जगह पर डंप किया। सफाई करने वाले बच्चों में निदा, हुदा, रिफा और मोहम्मद के अलावा कई बच्चे थे।