फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर 3 युवकों को लूटा

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। हाईवे स्थित कसेरकलां गांव के पास बृहस्पतिवार रात छह बदमाशों ने तीन युवकों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश युवकों नगदी, मोबाइल लूटकर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की लिए काबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कसेरकलां निवासी हिमांशु, पप्पू और नरेंद्र बाइक से शाम सात बजे सतोहा जा रहे थे। डिबाईलोट और सतोहा के बीच छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनके साथ मारपीट की। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने बंधकर बनाकर उससे 16 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने पप्पू से दौ सौ रूपये छीने। नरेंद्र ने किसी तरह भागकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले बदमाश भाग गए।

बाइकर्स ने दो लोगों को लूटा
रबूपुरा (सिकंदराबाद)। बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो लोगोें नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनसे मारपीट की। पीड़ितों ने वारदात की तहरीर दे दी है। गांव फलैदा निवासी ज्ञानवीर ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे वह अपने घर से ड्यूटी पर बाइक से जा रहा था। रुस्तमपुर के पास तीन बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर ज्ञानवीर की बाइक रोकने का प्रयास किया। बाइक जब नहीं रुकी तो बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर ज्ञानवीर को गिरा दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर ज्ञानवीर से दो सौ की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। इसी दौरान रबूपुरा निवासी व्यापारी मोनू सोलंकी कार से उसी रास्ते गुजर रहा था। उसने जब बदमाशों को लूटपाट करते देखा तो अपनी कार रोक ली। बदमाशों ने मोनू को भी घेर लिया और उससे 15 हजार रुपये नगदी, मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें