फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गईं आतिशबाजी की दुकानें

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी। पटाखे की बिक्री के लिए शहर में चार जगहों पर दुकानें लगाई गई हैं। यहां से लोग अपनी पसंद के पटाखों को खरीद रहे हैं। दुकानों पर एक रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के पटाखे उपलब्ध हैैं। बता दें कि इस बार प्रशासन ने 85 लोगों को पटाखे बेचने का लाइसेंस जारी किया है। नुमाइश मैदान, मोती बाग, मिश्रा कंपाउंड और डीएवी कॉलेज के फील्ड में पटाखे की दुकानें लगाई गई हैं। सोमवार स्टाल लगाने का काम पूरे दिन चला और शाम को दुकानें सजकर तैयार थीं। आतिशबाजी अलीगढ़, आगरा और मथुरा आदि शहरों से विशेष रूप से मंगवाई गई हैं। दुकानदार राजकुमार और रमेश का कहना है कि इस बार आतिशबाजी की भरमार है लेकिन इन पर महंगाई का भी असर है। इसका एक कारण यह भी है कि जिन दूसरे शहरों से आतिशबाजी आती है, वहां पर छापे पड़े थे।
विज्ञापन

वहीं, बुगरासी में आतिशबाजी की बिक्री के लिए पुलिस ने जनता इंटर कॉलेज रोड को चिन्हित किया है। बता दें कि यह स्थान काफी शांत और बड़ा है। बता दें कि व्यापारी पुलिस से सेटिंग कर तंग बाजार में ही आतिशबाजी की बिक्री करते हैं। इस बार जिलाधिकारी के सख्त आदेश को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय नजर आ रही है। अधिकांश व्यापारियों ने पटाखे आदि की बिक्री के लिए बुगरासी के सबसे व्यस्त व तंग बाजार मंगल बाजार में अस्थाई दुकान लगा ली हैं। हालांकि अभी किसी ने आतिशबाजी का सामान बिक्री के लिए नहीं रखा है लेकिन तैयारी पूरी है। एसडीएम स्याना जगतपाल सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के किसी भी गांव अथवा कस्बे में तंग बाजार में आतिशबाजी की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें