फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी प्राचार्य के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौच करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी है। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य ने यह व्यवहार कॉलेज गेट पर बीएड की बहिष्कृत परीक्षा वाले दिन किया था। छात्र नेता अमरपाल लोधी ने भी मामले में शिकायत राज्यपाल से कर दी है।
विज्ञापन

छात्र रवि कुमार, राहुल भारद्वाज, अन्मान खान, विपुल कुमार, अमरीश कुमार ने बताया कि 9 अक्टूबर को बीएड की वैकल्पिक परीक्षा थी। रवि कुमार ने बताया कि जब वह कॉलेज गेट पर पहुंचा तो डीएवी प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया। गाली देते हुए कहा कि मैं भी शिक्षक नेता हूं। जिला प्रशासन, विवि प्रशासन मेरे इशारों पर नाचते हैं। डॉ. विकास शर्मा की मनमानी की वजह से मेरा भविष्य खराब होता नजर आ रहा है। मामले की शिकायत रवि ने एसएसपी से कर दी है। छात्र नेता अमरपाल लोधी ने राज्यपाल को लिखा है कि प्राचार्य को पद से हटाते हुए कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें