फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के साथ मां नहर में कूदी

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। गृहकलह से परेशान शहबाजपुर निवासी एक महिला दो मासूम बच्चों के साथ बुधवार को पलरा झाल नहर में कूद गई। उसे कूदते देखकर राहगीर शोर मचाकर पुल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक तीनों तेज बहाव में बह चुके थे। पहासू पुलिस ने गोताखोरों को नहर के उतारा है, लेकिन तीनों का अभी तक पता नहीं चल सका। पुलिस ने महिला के ससुराल और मायके वालों को बुलाया है।
विज्ञापन

एसओ गुलजार अहमद ने बताया कि अलीगढ़ जिले के चंडौस थाना अंतर्गत जामुना निवासी महेश्वरी पत्नी हरीसिंह का शिकारपुर क्षेत्र के शहबाजपुर में मायका है। बुधवार को महिला पैदल गांव से दोनों बेटे पिंकल (5) और अभिषेक (4) के साथ पलरा झाल नहर पुल पर पहुंची और एक दुकान के बाहर चप्पल उतारने के बाद नहर में कूद गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल वालों को सूचना देकर बुलाया है। बारिश के कारण पलरा झाल नहर में इस समय 15 से 20 फीट पानी और तेज बहाव है।

पति के अवैध संबंध से परेशान थी महिला
एसओ पहासू गुलजार अहमद ने बताया कि महेश्वरी पति के अवैध संबंध से परेशान थी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला के पति के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध थे। पुलिस का दावा है कि महेश्वरी ने गृहक्लेश से परेशान होकर दो बच्चों के साथ जानलेवा कदम उठाया। एसओ ने बताया कि महिला के मायके वाले रिपोर्ट दर्ज कराने चंडौस थाने रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


युवक ने की थी बचाने की कोशिश
महेश्वरी जिस समय पलरा झाल नहर के पास दोनों बच्चों के साथ आई तो परेशान देखकर टक्कर नगलिया निवासी अशोक ने उससे नाम पता पूछ कर कहीं दूर बैठने की सलाह दी थी, लेकिन कुछ देर बाद महिला ने नहर मे छलांग लगा दी। घटना के बाद अशोक ने पहासू पुलिस को घटना बताई। तब जाकर महिला की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें