फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लूटा, फिर पीटा

Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। गुड़गांव से गाड़ी और कैश लेकर घर लौट रहे युवक से गांव के दबंगों ने लूटपाट की। बाद में पीटकर अधमरा कर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के चोला चौकी क्षेत्र के गांव कौराली निवासी आस मोहम्मद वैगनआर और कैश लेकर गुड़गांव से गांव लौट रहा था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे चार लोगों ने गांव से पहले घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी में रखे 75 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड लूट लिए और गाड़ी छतिग्रस्त कर दी। बाद में आस मोहम्मद को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आस मोहम्मद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि आस मोहम्मद के परिजनों की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें