फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई फ्रेट कॉरीडोर से जुडे़गा चोला क्षेत्र

Mon, 18 Nov 2013 05:43 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुंबई डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर से वर्ल्ड क्लास चौला औद्योगिक क्षेत्र को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इससे चौला क्षेत्र के साथ सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र को ऑक्सीजन मिलेगी। यूपीएसआईडीसी चोला क्षेत्र में 2600 हेक्टेयर में वर्ल्ड क्लास औद्योगिक नगरी बसा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में इस्टर्न डेडीकेटिड फ्रेट कॉरीडार (इडीएफसी) का निर्माण हो रहा है। मेगा प्रोजेक्ट के तहत ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी गांव में वर्ल्ड क्लास कंटेनर डिपो का निर्माण प्रस्तावित है। दादरी से खुर्जा तक 14 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है। इसी लाइन से चौला रेलवे स्टेशन तक संपर्क मार्ग बिछाया जाएगा ताकि चौला क्षेत्र में बनाए गए कामर्शियल उत्पादन की विदेश या देश के दूरस्थ महानगरों में सप्लाई की जा सके। बता दें कि चौला औद्योगिक क्षेत्र वर्ल्ड क्लास मापदंडों पर बनाया जा रहा है। कई मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए भूखंडों की खरीद की जा चुकी है। लिंक रोड का निर्माण होने से सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र को ऑक्सीजन मिलना तय है।

कोट्स
लिंक मार्ग का निर्माण होने से चोला औद्योगिक क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। भूखंड आवंटन तेजी से होगा साथ ही विकास में पंख लगेंगे। - एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें