फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद भैंसों को काटा, बवाल

Thu, 07 Nov 2013 05:42 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नंगलाकरन में बुधवार तड़के चोर घेर में बंधी दो भैंसों को चुराकर ले गए। आरोप है कि कट्टीघर ले जाकर काट दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने तीन पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव नंगलाकरन निवासी हुकुम लोधी और अनिल शर्मा के घेर में बंधी दो भैंसों को बुधवार तड़के 4 बजे चोर टाटा वाहन में लादकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने कट्टीघर ले जाकर भैंसों को काट दिया। इसी बीच किसी ने ग्रामीणों को घटना के बारे में बता दिया। गुस्साए ग्रामीण जब कट्टीघर पहुंचे तो उन्हें देख आरोपी भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कट्टीघर पर हंगामा करने बाद बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढमुक्तेश्वर हाईवे स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों की उनसे भी नोकझोंक हुई।

कोट्स
पीड़ितों की तहरीर के आधार पर औरंगाबाद निवासी तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। - राजेन्द्र सिंह चौहान, इंस्पेक्टर, औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें