फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सेना के जवानाें और यात्रियों में जमकर मारपीट

Thu, 07 Nov 2013 05:42 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के आर्मी कोच में बुधवार सुबह सेना के जवानों और यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट में तीन यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को आउटर पर एक घंटे तक रोके रखा।
विज्ञापन

आरपीएफ के चौकी प्रभारी एनके यादव ने बताया कि गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को संगम एक्सप्रेस को निकालने के लिए बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे जंक्शन आउटर पर रोका गया। कई यात्री जनरल बोगी से उतर कर आर्मी कोच में चढ़ने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सेना के जवानों और यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को एक घंटे तक रोके रखा। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने पांच यात्रियाें को गिरफ्तार किया है। तब जाकर ट्रेन साढ़े नौ बजे रवाना हुई। मारपीट में कानपुर निवासी यात्री सुरेश और अनुज झा समेत तीन यात्री घायल हुए हैं। आरपीएफ ने बिहार के मेजरगंज निवासी विकास चौधरी, शिवधर निवासी प्रदीप झा, कमलेश, अर्जन और नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें