फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू (खुर्जा)। टक्कर की नगलिया गांव में एक घर में आग लगने से पांच वर्षीय बच्चे की जलकर मौत हो गई। बेटे को बचाने के लिए आग में कूदा पिता भी झुलस गया। जिस समय आग लगी बच्चा छप्पर के नीचे सो रहा था और मां-बाप गांव में किसी काम से गए थे। सूचना पर जब तक मां-बाप घर पहुंचे आग उनके बेटे का लील चुकी थी। झुलसे पिता को सरकारी जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टक्कर की नगलिया गांव में कलुआ उर्फ नंदकिशोर अपनी पत्नी कुसुम और तीन बच्चों के साथ रहता है। सोमवार सुबह 10 बजे दंपति बेटी को लेकर गांव में किसी काम से गया था। उनका पांच वर्षीय बेटा भूरा नीचे सो रहा था। घर में अचानक आग लग गई। सूचना पर दंपति वहां पहुंचा। बच्चे को लपटों से बचाने के लिए कलुआ घर में घुस गया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। बुरी तरह से झुलसे मासूम ने दम तोड़ दिया था। झुलसे कलुआ को खुर्जा के सरकारी जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसील प्रशासन की टीम ने भी मौका मुआयना किया। मासूम की मौत के बाद कलुआ, कुसुम और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आशियाना जलकर राख होने से कलुआ का परिवार सड़क पर आ गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें