बुलंदशहर। जिले के बीज और उर्वरक विक्रेताओं का विरोध रंग लाया। आरोपी जिला कृषि अधिकारी को संयुक्त कृषि निदेशक ने कार्यमुक्त कर दिया। जिले का चार्ज मेरठ के जिला कृषि अधिकारी को सौंपा गया है। तेज-तर्रार जिला कृषि अधिकारी केएन राय कई मामलों को लेकर विवादों में रहे थे।
क्या था मामला
बीज व्यापारियों का आरोप है कि शासन के नियमों को ताक पर रखकर आदेश जारी किए जा रहे हैं। थोक उर्वरक विक्रेताओं से 50-50 हजार रुपए मांगा जा रहा है। अलीगढ़ में डीडी भूमि संरक्षण बनाए जाने के बावजूद अधिकारी ने बुलंदशहर का चार्ज नहीं छोड़ा। अमर उजाला में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ मंडल सुल्तान-उल-हक ने केएन को मंगलवार रात जिला कृषि अधिकारी के पदभार से कार्यमुक्त कर दिया गया।