फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार चोरों ने गुल कर दी 60 गांव की बिजली

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर (ब्यूरो)। बदमाशों ने पिछले दो दिन में सुजापुर गांव और फौलादपुर गांव से 17 विद्युत खंभों से हाईटेंशन तार काट लिए। जिससे 60 गांव की बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विद्युत निगम को भी करीब छह लाख रुपये की क्षति हुई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुजापुर धमैड़ा में सोमवार रात चोर गिरोह ने धरपा पावर स्टेशन से आ रही हाईटेंशन लाइन के आठ खंभों से तार काट लिए। चोर करीब ढाई लाख रुपये की कीमत के तार चुरा ले गए। इससे क्षेत्र के 20 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं रविवार रात को भी चोरों ने चोला रिपोर्टिंग क्षेत्र के गांव फौलादपुर में नौ विद्युत खंभों से तार चुरा लिए। दो स्थानों पर हाईटेंशन लाइन चोरी होने से 60 गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। चोला क्षेत्र के 40 और कोतवाली देहात क्षेत्र के 20 गांव हैं। विद्युत जेई रमेश कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चोला चौकी पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें