फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर 2 को लूटा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊंचागांव । दौलतपुर कलां से सोमवार शाम पैंठ से सब्जी बेचकर लौट रहे किसान से तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर 1400 रुपये की नगदी और मोबाइल लूटा लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। गांव नरसैना निवासी सुभाष सिंह सोमवार को दौलतपुर कलां में लगने वाली पैंठ मेें सब्जी बेचने गया था। शाम घर लौटते समय दौलतपुर कलां नरसैना के बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने भैंसा बुग्गी रोक कर किसान से तमंचों के बल पर 1400 रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया। किसान के विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए नरसैना की तरफ फरार हो गये।
बंधक बना नगदी और मोबाइल छीना
स्याना। मोहल्ला हनीफ गढ़ी में सोमवार रात अहाते में सो रहे युवक को बंधक बनाकर बदमाशों ने मोबाइल और 700 रुपये लूट लिए। बदमाश अहाते में बंधे छह पशु भी खोलकर ले जाने लगे, लेकिन लोगों के आने पर बदमाश पशु छोड़कर भाग गए। स्याना के मोहल्ला हनीफ गढ़ी में आनंद लोधी का अहाता है, जिसमें उसके पशु बंधते हैं। रात में छह बदमाशों ने वहां सो रहे आनंद को रस्सी से बांध दिया और मोबाइल तथा 700 रुपये लूट लिए। बदमाश उसके छह पशु खोलकर ले जाने लगे। बदमाशों के अहाते से बाहर जाने पर आनंद ने मुंह से रस्सी खोल ली और शोर मचाया। मोहल्ले के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लोगों को आता देखकर बदमाश पशु छोड़कर भाग खड़े हुए। आनंद ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी और लूट के आरोपी को जेल
स्याना। तहसील परिसर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। सोमवार रात वैरा-बडढा रोड पर एसएसआई अजब सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे चित्सौना अल्लीपुर निवासी धीरज कुमार से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि धीरज ने 30 अगस्त को एक महिला से कुंडल लूटे थे और 23 सितंबर को अस्पताल परिसर से भी एक महिला के कुंडल लूटे थे। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें