फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर केरोसीन की जगह बेचता था पानी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राशन डीलर केरोसीन की जगह पानी बेच रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति विभाग ने निरीक्षण किया तो डीलर की पोल खुल गई। निरीक्षण में रजिस्टर में 7 कुंतल एपीएल गेहूं स्टाक भी कम मिला और ड्रमों में केरोसीन की जगह पानी भरा पाया गया। विभाग ने अनियमितता मिलने पर डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चोला क्षेत्र के गांव बीछक में राशन डीलर की मनमानी की शिकायत ग्रामीणों ने आपूर्ति विभाग से की थी। इस पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी। दुकान पर रजिस्टर की जांच की गई तो सात कुंतल एपीएल गेहूं वितरण कम हुआ। निरीक्षण में दुकान पर रखे केरोसीन ड्रमों में पानी भरा मिला। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच में केरोसीन के ड्रमों में पानी भरा मिला था। डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें