फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचर का स्केच दिया, अब पकड़ो पुलिसवालों

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में चेन स्नेचर्स का आतंक हैै। पांच दिन पहले डीएम रोड पर बाइक सवार चेन स्नेचर्स एक महिला से चेेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई। अब पीड़िता के साथ मौजूद इंटर कालेज की शिक्षिका ने लुटेरे का स्केच तैयार पुलिस को सौंपा है। पुलिस स्केच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

नगर के शर्मा इंटर कालेज की शिक्षिका संतोष यादव सिविल लाइन स्थित स्टेट बैंक वाली गली में किराए पर रहती हैं। चार दिन पहले संतोष यादव मकान मालकिन संग बाजार से लौट रहीं थीं। डीएम रोड पर बाइक सवार चेन स्नेचर्स ने संतोष के साथ चल रही महिला से चेन लूट ली और गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई। अब संतोष यादव ने स्नेचर्स का स्केच बनाकर पुलिस को दिया। एसएसआई पंकज मिश्रा ने बताया कि शिक्षिका के स्केच के आधार पर धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें