खुर्जा। चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। समारोह में बीए प्रथम और िद्वतीय वर्ष के स्टूडूेंट ने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी।
फेयरवेल पार्टी के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एनके शर्मा और प्राचार्य डॉ. बीएल शर्मा ने स्टूडेंट्स से कहा कि विद्यार्थी करियर के रूप में लक्ष्य निर्धारित करें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विकास को मिस्टर और साक्षी शर्मा मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में सीनियर्स और जूनियर्स ने रैंप पर कैट वॉक किया। इस दौरान डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. आरके गंगल, सर्वेश कुमारी, ऊषा मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।