फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने किया काम ठप

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। विभिन्न मांगों से कई दिन अफसरों को अवगत करा रहे सफाई कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं हुई। विवश होकर मंगलवार को नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मी कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए। इससे नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। जल्द कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, तो पॉटरी नगरी के लोग गर्मी में गंदगी का सामना करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार बालू और महासचिव महेंद्र महरोल ने बताया कि कर्मचारी कई माह से वेतन, पेंशन, एरियर, कर्मियों की कमी आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई बार ज्ञापन सौंपकर ईओ और एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराया। अफसरों ने कर्मचारियों को समस्या से निजात दिलाने का प्रयास नहीं हुआ। विवश होकर कर्मचारी काम काज ठप कर हड़ताल पर चले गए हैं। संघ ने शहर की जनता से भी सहयोग की अपील की। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं और समस्याओं का निस्तारण नहीं होता, वह काम पर नहीं लौटेंगे। उन्हों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें सुरेश, संजय, राजेंद्र, अनिल, शिब्बो, दीवान, विशन, ममता, रामबाबू, जग्गो, महेंद्र, राधा, दौलत, सूरज, श्याम, विक्की, विजय, श्याम, शीला, मिथलेष, भूला, रज्जो, मुकेश, रामसिंह, शरीफ, बबली, कलुआ, किशोर, नरेश, गजराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें