फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को दौड़ाकर ििकसानों ने निर्माण रोका

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा/सिकंदराबाद। नगला श्री गोपाल के पास शनिवार को किसानों ने इंदिरा प्रोजेक्ट पर काम रहे सरकारी कर्मचारी और अफसरों को दौड़ा लिया। किसानों का कहना है कि जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आता तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को नगला श्री गोपाल में इंदिरा प्रोजेक्ट के तहत सरकारी कर्मचारी सड़क का निर्माण और सर्वे करवा रहे थे। इस दौरान किसान साइट पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाकर कर्मचारियों को दौड़ा लिया। किसानों का कहना है कि यमुना विकास प्राधिकरण ने किसानोें की भूमि इंदिरा प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की थी। मामला न्यायालय में लंबित है। जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। फैसले से पहले अगर सरकारी कर्मचारी साइट पर नजर आए तो उनको बंधक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें