सिकंदराबाद। भूमिहीन किसानों के लिए खुशखबरी है। तहसील प्रशासन जल्द ही क्षेत्र में पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों को कृषि पट्टों का आवंटन करने जा रहा है। इसके लिए तहसील स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी है।
तहसील स्तर पर क्षेत्र के गांव हिरनौटी, निजामपुर, कनकपुर, सरायघासी, भौखेड़ा, बुटैना और ख्वाजपुर में ग्राम पंचायत की भूमि का चिन्हीकरण प्रारंभ हो चुका है। इन सात ग्राम पंचायतों में 25 निर्धन किसानों को कृषि भूमि दी जाएगी। फिलहाल एक बीघा से चार बीघा क्षेत्रफल के कृषि पट्टों का आवंटन होना है। तहसीलदार जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि भूमिहीन या कम भूमि वाले किसानों को पट्टों का आवंटन किया जाएगा। आवंटन क्रास चेकिंग के बाद पात्र किसानों को होगा। तहसील क्षेत्र में तीन हेक्टेयर में पौधरोपण कराया जाएगा।