फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आईटीआई की पहली मेरिट में 95 फीसदी  छात्रों ने कराए प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की सरकारी व निजी 36 आईटीआई में छह हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट के प्रवेश शुक्रवार को संपन्न हो गए। इसमें शामिल 95 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश कराया है। सभी आईटीआई में आखिरी दिन प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

सहकारी आईटीआई सहकारीनगर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि सरकारी व निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू हो गई थी। छात्र-छात्राओं को आठ जुलाई तक प्रवेश कराने का मौका दिया गया।
इसके बाद प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को 11 जुलाई तक प्रवेश के लिए मौका दिया गया। जल्द ही दूसरी मेरिट आएगी। इसमें छूटे हुए विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

बताया कि जिले की आईटीआई में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल,एडवांस प्लंबिग और रोबोटिक्टस के ट्रेड संचालित हैं। इन सभी ट्रेड में सरकारी व निजी आईटीआई में प्रवेश लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें