फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का पुतला जलाया
विज्ञापन

खुर्जा। भारतीय किसान यूनियन युवा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कालेज रोड पर पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम का संबोधित ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान युनियन युवा के मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कॉलेज रोड पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि घोटाला करके नीरव मोदी ने पूरे देश के साथ धोखा किया है। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। यहां तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम का संबोधित ज्ञापन देकर घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सचिन चौधरी, नितिन चौधरी, विपिन, जगवेंद्र चौहान, आशीष कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार, विश्वेंद्र आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें