फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी 21 फरवरी को करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी 21 फरवरी को करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

बुलंदशहर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी 21 फरवरी को सातवें वेतनमान और 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशस्तर पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे। प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए विभाग में नोटिस लगाकर सभी कर्मचारियों को आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वान किए जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिषद से जुड़े कर्मचारियों की सातवें वेतनमान समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तर पर लखनऊ में आंदोलन करने के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। इससे कर्मचारी अपनी मांगों को रख सकें। उन्होंने बताया कि सातवां वेतन एक जनवरी 2016 से लागू कर एरियर सहित शीघ्र भुगतान, सभी संविदा कर्मचारियाें को एक समान वेतन, सेवानिवृत कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा, प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों की संख्या में बढ़ोतरी एवं पूर्व समझौते की समस्याओं की मांग रखी गई है। यह आंदोलन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के तत्वावधान में लखनऊ के परिवहन भवन में आयोजित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें