फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 91 आंगनबाड़ी व 766 सहायिकाओं की होगी नियुक्ति, मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में खाली चल रहे 91 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 766 सहायिकाओं की नियुक्ति होगी। इससे पोषाहार वितरण और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इसके लिए आवेदन मांग लिए हैं। दोनों पदाें के लिए महिलाएं चार दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

जिला बाल एवं पुष्टाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में रिक्त चल रहे 91 आंगनबाड़ी और 766 आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रकिया शुरू कर दी गई है। दिसंबर 2025 तक चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है। इच्छुक महिलाएं दिसंबर तक फॉर्म भर सकती हैं। योग्यता सूची के आधार पर सहायिकाओं का चयन होगा। इसमें संबंधित गांव की ही महिला को आवेदन करना होगा।
बताया कि निराश्रित व दिव्यांग महिला को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 है और आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी, फिर योग्यता सूची बनाई जाएगी। बताया कि किसी भी दलाल के चक्कर में न पड़ें। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें