फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 89 मतदाताओं ने पेश किए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बुधवार को तहसील परिसर में नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई की। तहसील क्षेत्र के सभी 16 एईआरओ ने अपने-अपने कार्यालयों से ऑनलाइन व प्रत्यक्ष रूप से सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की। एसडीएम ने बताया कि कुल 150 मतदाताओं को 21 जनवरी को सुनवाई के लिए नोटिस दिया गया था, जिनमें से 89 मतदाता निर्धारित तिथि पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उपस्थित मतदाताओं ने अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनका सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। एसडीएम ने बताया कि दस्तावेज की जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही स्थान पर मैप किए जाएंगे, जबकि अपात्र पाए जाने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि शेष अनुपस्थित मतदाताओं को दोबारा अवसर दिया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें