फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गर्भवतियों में थायराइड की मिल रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की अधिकांश गर्भवती महिलाओं में थायराइड की समस्या देखने को मिल रही हैं। जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 गर्भवती महिलाएं परामर्श के लिए पहुंच रही हैं। इनमें 50 से 80 की थायराइड जांच कराई जा रही हैं। थायराइड में कमी होने से गर्भ में पल रहे नवजात पर भी असर पड़ सकता हैं। इसके लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवती को प्रतिदिन परामर्श दे रही हैं।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन 150 गर्भवती महिलाएं परामर्श लेने आ रही हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा शर्मा ने बताया कि थायराइड 0.4 से लेकर चार तक सामान्य होता है। इससे कम या ज्यादा होने पर गर्भवती के शरीर में बदलाव आने लगते हैं।
थायराइड बढ़ने या घटने पर तेजी से वजन घटने या बढ़ने की समस्या बन जाती हैं। ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाओं की थायराइड जांच कराने पर अधिकांश में आयोडीन की कमी भी मिल रही हैं। ऐसी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान जोखिम उठाना पड़ सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें