लूट-डकैती की डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले पांच हजार के इनामी डकैत राकेश अहेरिया को स्वाट टीम ने भूड़ चौराहे से दबोच लिया है। उसके पास से लूट के जेवरात, बाइक, कैश और तमंचा बरामद किया गया है।
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय और एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि राकेश उर्फ बकरा अहेरिया जरारा गांव थाना अरनिया काफी दिनों से फरार चल रहा था। राकेश पर डेढ़ दर्जन से अधिक लूट-डकैती और जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं।
अहेरिया पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 30 अप्रैल की शाम स्वाट टीम को सूचना मिली कि पहाड़पुर गांव के मोड़ पर राकेश अहेरिया आने वाला है। टीम ने घेराबंदी कर राकेश को दबोच लिया। उसके पास से लूटी गई बाइक, 11 हजार नगद, 65 हजार की कीमत के जेवरात और तमंचा बरामद हुआ है।
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि राकेश गैंग के साथ रोड साइड के गांवों में वारदात को अंजाम देता था। इस गैंग का सरगना राकेश बकरा व साबू है। जो घटना के सामय गोली मारकर घायल/हत्या भी कर देता था। पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।