फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रजवाहे में पानी छोड़ने से मौजपुर गांव में गेंहू की 80 बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के इब्राहिमपुर जुनैदपुर मौजपुर गांव में पानी के तेज बहाव के कारण रजवाहा कट गया। इससे गांव की करीब 80 बीघा फसल जलमग्न हो गई। सर्द मौसम में किसान फसल बचाने के लिए खेत से पानी निकालने में जुटे हैं। किसानोंं ने बुधवार को सिंचाई विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव निवासी अमित शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले रजवाहे में पीछे से अधिक पानी छोड़ दिया गया। इस कारण गांव में रजवाहा कट गया और पानी खेतों में आ गया। पानी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गया। इसके चलते गांव निवासी किसान जीतू की करीब 30 बीघा, रामबाबू की 12 बीघा, महीपाल, हितेश और गांव सुल्तानपुर निवासी गवेंद्र, भूरा, बुंदू खां, राजवीर आदि किसानों की करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि उन्होंने काफी मशक्कत के बाद रजवाहे के किनारों पर मिट्टी डाली और पानी को खेत की तरफ आने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उनके द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। किसानों ने नुकसान के मुआवजे की मांग की और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस दौरान प्रकाश शर्मा, चमन लाल, जाकिर, गोविंदा, अर्जुन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें