जलाशय की बदबू के बीच कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
खुर्जा। नगर में एक तरफ जहां दिल्ली से आई टीम स्वच्छता का सर्वेक्षण कर रही है। दूसरी तरफ वहीं महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओें और कांवड़़ियों ने जलाशय की गंदगी और बदबू के बीच प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। जलाशय के गंदा पानी भरा होने पर श्रद्धालुओं में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है।
नगर के तकरीबन 600 साल पुराने श्री सिद्वेश्वर मंदिर के जलाशय की सफाई न होने से पानी काफी गंदा हो गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जलाशय के पानी में ही श्रद्धालु स्नान करते हैं। महाशिवरात्रि पर बुधवार को श्रद्धालु जब जलाभिषक करने पहुंचे तो नहाना तो दूर पानी को छूने की भी हिम्मत वोवो नहीं जुटा सके। स्थानीय लोगों की माने जलाशय की सफाई के लिए नगर पालिका से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जलाशय की सफाई नहीं हो सकी। स्वच्छता अभियान के एंबेस्डर पंडित भू दत्त शर्मा ने बताया कि नगर में साफ-सफाई का काम चल रहा है। जल्द ही मंदिर परिसर और जलाशय की सफाई करा दी जाएगी।