फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जहांगीराबाद में 59 कट्टे राशन का चावल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर में एसडीएम नवीन कुमार ने छापा मारकर बंद दुकान से सरकारी चावल की कालाबाजारी पकड़ी है। मौके से 59 कट्टों में 33.65 क्विंटल सरकारी राशन का चावल बरामद हुआ है। आपूर्ति निरीक्षक ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक सुयश कृष्ण ने मामले में तहरीर दी है जिसमें बताया कि 28 दिसंबर की शाम को अनूपशहर एसडीएम नवीन कुमार को फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि नगर क्षेत्र के कच्चा बाजार स्थित दो दुकानों में सरकारी राशन का चावल कालाबाजारी कर रखा गया है। सूचना पर एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान को सील कर दिया। 29 दिसंबर को नायब तहसीलदार अखिलेश यादव, पूर्ति निरीक्षक सुयश कृष्ण, अविनाश कुमार, विपणन निरीक्षक गौरव कुमार ने सील खोली और मामले की जांच की तो एक दुकान में सरकारी राशन में वितरण होने वाला 59 कट्टे चावल बरामद हुआ। एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार ने बताया कि राशन को कालाबाजारी के लिए एकत्रित किया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें