फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नाबालिग बहनों की शादी कराई, 10 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों की शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पूर्व में शादी न कराने की हिदायत देने के बावजूद आरोपी पिता ने अपनी पुत्रियों की शादी कर दी है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के मोहल्ला रोगन ग्राम निवासी शीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गत 8 दिसंबर की रात उसके पुत्र अनुज ने थाने पर सूचना दी थी कि मोहल्ला निवासी जगत सिंह अपनी दो नाबालिग पुत्रियों की शादी खुर्जा निवासी रवि और रोहित के साथ कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिस पर आरोपी जगत सिंह ने पुलिस को लिखित में पुत्रियों की बालिग होने तक शादी न करने का हवाला दिया था। जिसमें गवाह के तौर पर विनोद, नौरत्न, अर्जुन, महेंद्र सैनी, सुरेश, जगत सिंह, पुष्पा आदि ने शादी न होने संबंधित लिखित व मौखिक आश्वासन दिया था। इसके बावजूद दोनों नाबालिग पुत्रियों की शादी कर दी गई। मामला अब जिला प्रोबेशन अधिकारी तक पहुंचा। जिनकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मामले में शिकायत दी थी। तहरीर के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच का कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें