औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पोथ में ग्राम पंचायत और तालाब की करीब 450 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस जीप के आगे लेटकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया।
बता दें कि गांव पोथ से उत्तर दिशा में तालाब और ग्राम पंचायत की करीब 450 बीघा जमीन है। जिसमें गांव के भूतपूर्व प्रधान जय सिंह ने सन 1980 में अपने लोगों के पट्टे कर दिए थे। जिन्हें हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। उसके बाद भी कुछ दबंगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने डीएम को तत्काल कब्जा हटवाने के सख्त निर्देश दिए।