फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के लिए बनाए गए 12 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से प्रोफेशनल के सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों ने तैयारी पूरी कर दी है। दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए सीसीएसयू की ओर से जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से प्रोफेशनल के सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम और परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बताया कि इस परीक्षा में जिले के करीब 35 कॉलेजों से बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीकॉम, बीटेक, एमबीए, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक, बीएससी इन नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग समेत अन्य प्रोफेशनल के सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों। परीक्षार्थियों को केंद्र पर बिना चेकिंग और प्रवेश पत्र प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें