फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की कटान रोकने को 4.37 करोड़ से होगा पौधरोपण

Wed, 16 Mar 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा की कटान को रोकने के लिए गंगा के किनारे पौधरोपण का निर्णय लिया गया है। वन विभाग ने शासन को 4.73 करोड़ रुपये का स्टीमेट भेजा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने शासन को प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट भेज दिया है।

4.73 करोड़ रुपये की लागत से अनूपशहर, डिबाई, रामघाट, नरौरा, अहार और स्याना क्षेत्र में गंगा किनारे पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण से काफी हद तक गंगा का कटान रुक जाएगा। साथ ही पौधरोपण से वन विभाग की आय में भी वृद्धि होगी। वन विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को भी जानकारी दे दी है।

शासन से नमामि गंगे मिशन के तहत धनराशि मिलते ही काम शुरू होने की उम्मीद है। गंगा किनारे शीशम, कंजी, खैर, अर्जुन, जामुन, कचनार, कठसागौन, सेमल आदि पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही गंगा किनारे वाले करीब 15 गांवों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 1.98 करोड़ रुपये शासन ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें